फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Challenge for students returning home from school in the hot sun

Jaunpur News: तपती धूप में स्कूल से घर वापसी छात्रों के लिए चुनौती

Wed, 19 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Challenge for students returning home from school in the hot sun
मौसम का तेवर धीरे-धीरे चढ़ रहा है। तपती धूप में दोपहर के समय बाहर निकला मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विद्यालयों ने स्कूल संचालन का समय भले ही बदल दिया लेकिन छुट्टी ऐसे समय ओ रही धूप चरम पर होती है। इसी तपती धूम में अधिकांश छात्र पैदल और साइकिल से घर जाते हैं। दोपहर के समय छुट्टी होने पर घर वापस लौटना छात्रों के चुनौती बन गया है। शहर में संचालित स्कूलों की छुट्टी एक साथ जब होती है तो पूरा शहर जाम हो जाता है। वाहन लेकर निकलना तो दूर की बात पैदन चलना भी दूभर हो जाता है। शहर से करीब आठ किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूलों में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल सुबह 7.30 बजे से तो कर दिया है, लेकिन बच्चे मध्य दोपहर में छूट रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों के साथ ही निजी स्कूलों के बच्चे भी गर्मी की मार झेल रहे हैं। उपर से शास्त्रीपुल पर बड़े वाहन का संचालन बंद होने के बाद शहर में रूट डाटवर्जन कर दिया गया है। जिससे शहर में कोतवाली, रासमंडल, चहारसू, किला आदि स्थानों पर हर दिन जाम लग रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे घंटों जाम में फंसकर झुलस रहे हैं। तपती धूप में बसों की छत धूप से लाल हो जा रही है। ऐसे में बच्चों के बीमार पड़ने का डर बन हुआ है। यदि सावधानी नहीं बरती गई तो बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed