फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Certificates of 108 teachers examined in TD College

टीडी कालेज में 108 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की हुई जांच

Tue, 14 Jul 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Certificates of 108 teachers examined in TD College
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी नियुक्तियों का खुलासा होने के बाद शासन के निर्देश पर महाविद्यालयों के शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू हो गया है। मंगलवार को अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे की निगरानी में टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में सत्यापन की शुरुआत हुई। पहले दिन कालेज के 108 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र जांचे गए। बुधवार को जांच जारी रहेगी। कालेज में कुल 143 शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच होनी है।
विज्ञापन

अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई जांच देर शाम तक चली। टीम में राजकीय महिला कालेज शाहगंज की प्राचार्य डॉ. नूर तलहट, इसी कॉलेज के शिक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. संजय वर्मा ने शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया। सभी के एक-एक शैक्षणिक व नियुक्ति वर्ग से जुड़े अन्य दस्तावेज जांचे गए। कालेज की प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह की शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। प्रमाणपत्रों की जांच में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुुमार सिंह, डॉ. राजीव प्रकाश सिंह, डॉ. आरए ओझा, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. पीपी सिंह, विजय मौर्या ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed