फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Central leadership responsible for defeat in panchayat elections

पंचायत चुनाव में हार के लिए केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार

Wed, 05 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Central leadership responsible for defeat in panchayat elections
जौनपुर। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी ने पांच राज्यों के विधानसभा और प्रदेश के पंचायत चुनाव के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भड़ास उतारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेेस का भला नहीं हो सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घटती लोकप्रियता हम सबके लिए चिंता का विषय है। पंचायत चुनाव प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप उर्फ लल्लू सिंह ने यह कह कर कि पंचायत चुनाव कांग्रेस की प्राथमिकता में नहीं था, पार्टी को दूसरी राजनीतिक पार्टियों के सामने बौना बना दिया है। कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन सपा और बसपा का रहा है। पंचायत चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय नेतृत्व को उन नेताओं से तत्काल जवाब-तलब करना चाहिए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में खराब एवं शर्मनाक प्रदर्शन के लिए केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस हित में बड़ा फैसला लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed