फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Center in-charge embezzled 14.12 lakh for wheat procurement, case registered

गेंहूं खरीद में केंद्र प्रभारी ने किया 14.12 लाख का गबन, केस दर्ज

Mon, 21 Oct 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Center in-charge embezzled 14.12 lakh for wheat procurement, case registered
जौनपुर। गेहूं खरीद में 14.12 लाख सरकारी धन का गबन करने के आरोप में सिकरारा थाने की पुलिस ने साधन सहकारी समिति मेंहदी के सचिव के आदित्य दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अजोशी गांव निवासी अजय कुमार यादव ने मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी कि साधन सहकारी समिति मेंहदी पर गेहूं खरीद में गोलमाल किया गया है। भारतीय खाद्य निगम के डिपो पर समय बीतने के बाद भी गेहूं जमा नहीं किया गया। जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। जांच में पता चला कि 25 जून को क्रय केंद्र प्रभारी आदित्य दुबे ने पीसीएफ प्रबंधक 7314.05 कुंतल गेहूं खरीद की सूचना दी थी लेकिन खाद्य निगम डिपो को मात्र 6645 कुंतल गेहूं ही जमा कराया। 19 सितंबर को संयुक्त जांच टीम ने समिति का निरीक्षण किया। भौतिक सत्यापन में 669.05 कुंतल गेहूं गायब पाया गया। जिसकी कीमत 14 लाख 12 हजार 531 रुपया 81 पैसे है। जांच रिपोर्ट के बाद पीसीएफ प्रबंधक वीरेंद्र यादव ने साधन सहकारी समिति के सचिव आदित्य दुबे के खिलाफ सिकरारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 15 अक्तूबर को सचिव के खिलाफ प्रावधानों का उलंघन करने, अभिलेखों में हेराफेरी करने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, गमन करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed