फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Centenary celebrations of the Chauri-Chaura Janakranti will be celebrated in Jaunpur, programs will be held at the martyr sites

जौनपुर में धूमधाम से मनेगा चौरी-चौरा जनक्रांति का शताब्दी समारोह, शहीद स्थलों पर होंगे कार्यक्रम

Wed, 03 Feb 2021 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Centenary celebrations of the Chauri-Chaura Janakranti will be celebrated in Jaunpur, programs will be held at the martyr sites
जौनपुर। चौरी-चौरा जनक्रांति शताब्दी महोत्सव को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता आंदोलन के स्वर्णिम इतिहास में अंकित शहीद स्थलों पर भव्य कार्यक्रम होंगे। शहीदों की गौरव गाथा का गान होगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। जिले के 38 शहीदों के गांवों व स्मारकों पर भी कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन

चार फरवरी को चौरी-चौरा जनक्रांति को सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दिन को प्रदेश सरकार ने भव्य रुप में मनाने का निर्देश दिया है। इसके तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के स्मारकों और गांवों में कार्यक्रम होंगे। हौज, सेनापुर, बदलापुर, धनियामऊ समेत पांच स्मारकों, 11 शहीदों के गांव सहित कलेक्ट्रेट परिसर व 21 ब्लाक परिसर में मौजूद शहीद स्मारकों पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। उनकी निगरानी में भव्य कार्यक्रम होगा। सुबह साढ़े आठ बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह 10 बजे राष्ट्रधुन व वंदे मातरम गीत का गान होगा। सवा दस बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। साढ़े दस बजे क्विज का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे प्रदर्शनी लगाया जाएगा। अपराह्न साढ़े पांच बजे पुलिस बैंड की ओर से राष्ट्रधुन बजेगा और साढ़े छह बजे शहीद स्मारकों व स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी, बीबी सिंह ने बताया कि चौरी-चौरा जनक्रांति शताब्दी महोत्सव मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, इसके लिए नामित नोडल अधिकारियों को सकुशल कार्यक्रम संपन्न कराने का निर्देश दिया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed