फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Censure motion against EO

ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

Tue, 30 Dec 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
Censure motion against EO
नगर पालिका परिषद जौनपुर बोर्ड की बैठक में ईओ के खिलाफ सभासदों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। आरोप है कि ईओ लगातार कई बैठकों में आ नहीं रहे हैं। इससे कई समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में आठ करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। साथ ही विवादित फाइलों के निस्तारण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में टीम बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को दोपहर बोर्ड की बैठक शुरू हुई। कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार ने जैसे ही बैठक की कार्यवाही शुरू की तो सभासद इरशाद मंसूरी ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव मिनी सदन में रखा। मंसूरी ने कहा कि जिसने बैठक में आने के लिए आमंत्रण पत्र दिया, वही नदारद है। ऐसा पहली बार नहीं है। इसके पहले करीब पांच बार हुई बैठक में वे नहीं आए। सभासदों के पास तमाम ऐसे सवाल होते हैं, जिसका जवाब ईओ ही दे सकते हैं। इस पर सभी सभासदों ने ईओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन


सभासदों ने इस बात की भी चेतावनी दी कि अगर अगली बैठक में भी वह गायब रहे तो बैठक का बहिष्कार करने के साथ ईओ को कार्यमुक्त करने की मांग की जाएगी। नगर के विकास के लिए सभासदों और नगरपालिका अध्यक्ष की ओर से नाली, इंटरलाकिंग आदि विकास कार्यों के लिए दिए गए आठ करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया। सभासद अरुण यादव ने कहा कि ईओ को जबसे विवादित फाइलों के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई है तब से वह कार्यालय में कम बैठते हैं। इससे जनता का काम प्रभावित होता है। इसके लिए बेहतर यह होगा कि पिछले प्रस्ताव को निरस्त कर विवादित फाइलों के निस्तारण के लिए अध्यक्ष, टीएस, एरिया के टीसी और संबंधित सभासद की टीम को यह जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में सभासद नंदलाल यादव, साजिद अलीम, मोनू सिंह, मुकेश सिंह, गार्गी सिंह, मो. आफाक, मनोज कुशवाहा, मोमिना मंसूरी, रीतू सिंह त्यागी, रेनू पाठक आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने बोर्ड की बैठक में उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किए जाने की बात से इनकार किया। मैं अवकाश पर हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed