फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Celebration of birth anniversary of Maulana Abul Kalam Azad

मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनाई जयंती

Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Celebration of birth anniversary of Maulana Abul Kalam Azad
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर बृहस्पतिवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खां ने कहा कि कांग्रेस 14 से 24 नवंबर तक प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी। यात्रा में शामिल लोग घर-घर जाकर जनता से रूबरू होंगे। इस दौरान लोगों को भाजपा सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को बताया जाएगा। प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री रहे। उन्होंने शक्षा की जो बुनियाद डाली, आज उसी पर भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है।

प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी बिजेंद्र मिश्र ने कहा कि मौलाना आजाद के बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज तथा संचालन शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed