फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Celebrated Amrit Mahotsav by taking out Tricolor Yatra

तिरंगा यात्रा निकालकर मनाया अमृत महोत्सव

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Amrit Mahotsav by taking out Tricolor Yatra
खेतासराय। आजादी के 75वें वर्ष पर मंगलवार को नगर में अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। वक्ताओं ने इस मौके पर आजादी के शहीदों को स्मरण किया।
विज्ञापन

प्राचीन दुर्गा मंदिर से भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। खुटहन रोड, पुरानी बाजार, गोला बाजार, मेन रोड और चौराहा होते पुन: दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंच कर तिरंगा यात्रा संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे भी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। सबसे आगे एक पिकअप पर भारत माता की झांकी सजाई गई थी। जिस पर देशभक्ति गाने बज रहे थे। देशभक्ति गीतों से पूरा कस्बा राष्ट्र प्रेम में डूब गया। इस दौरान वीर सपूत सेनानियों की शौर्य गाथाओं का भी वर्णन किया गया। तिरंगा यात्रा की सफलता पर यात्रा के व्यवस्थापक मनीष कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मौके पर अजय सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, जगदंबा प्रसाद पांडेय, आनंद कुमार बरनवाल, संजय कुमार विश्वकर्मा, कपूरचंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed