फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CCTV will be in the purview of the Conference

सीसीटीवी की जद में होगा सम्मेलन

Fri, 01 Jul 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
CCTV will be in the purview of the Conference
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के लेकर टीडी कालेज में लग रहा विशाल टेंट।
 भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 12 जिलों के 30 हजार कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 12 भागों में प्रशासनिक व्यवस्था और समारोह स्थल को 16 भागों में विभक्त किया गया है।
विज्ञापन


काशी प्रांत के अध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा ने डेरा डाल दिया है। समारोह स्थल न केवल सीसीटीवी कैमरे की जद में होगा बल्कि पूरे कार्यक्रम की वीडियो फिल्म भी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन


टीडी कालेज के स्टेडियम में होने वाले इस सम्मेलन में वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, कौशांबी, अमेठी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर के बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जिलों के सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी भी रहेंगे।  गैर जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था पालीटेक्निक मैदान, बीआरपी कालेज, टीडी कालेज, कृषि भवन आदि स्थानों पर सम्मेलन के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि बूथ अध्यक्ष सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। बताया कि वीआईपी पार्किंग सिद्धार्थ उपवन और टीडी कालेज में किया गया है।


वाराणसी की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए खरजूपुर, मड़ियाहूं की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए चांदपुर कोल्डस्टोरेज के पास, इलाहाबाद से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए फतेहगंज, बदलापुर की तरफ से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए कुल्हनामऊ, केराकत के लिए धर्मापुर में भोजन आदि की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed