{"_id":"5d8a66fd8ebc3e93c3159980","slug":"cc-cameras-will-be-installed-in-durgapooja-pandals-jaunpur-news-vns485679584","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गापूजा पंडालों में लगेंगे सीसी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गापूजा पंडालों में लगेंगे सीसी कैमरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गापूजा पंडालों में लगेंगे सीसी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। दशहरा एवं नवरात्र पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला शांति समिति की बैठक जिलाधिकारी अरवन्दि मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। शांति समिति के पदाधिकारियों ने एबुलेंस, साफ-सफाई एवं विद्युत आपूर्ति, शराब बंदी का मुद्दा उठाया।
जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी. एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से सड़क को गड्ढा मुक्त करने, सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। दुर्गा पूजा पदाधिकारियों से कहा कि वे समिति के पदाधिकारियों का परिचय पत्र बनाएं। पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने कहा कि शत प्रतिशत सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से विसर्जन पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने पंडालों में सीसी लगाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी आर.पी.मिश्र ने बताया कि डीजे पर पूणर्तया प्रतिबंध रहेगा। रहेगी। नगर मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, अधिअभि विद्युत, सभी उप जिलाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य, इन्द्रभान सिंह, इन्दू, विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, अली मंजर डेजी, अनिल अस्थाना, आदि मौजूद रहें।