फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CBSE half yearly examinations started on the lines of board exams

Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर शुरू हुईं सीबीएसई अर्धवार्षिक परीक्षाएं

Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
CBSE half yearly examinations started on the lines of board exams
जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड की गृह परीक्षाएं (अर्धवार्षिक) शुरू हो गईं। बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर प्रश्नपत्र तैयार कर छात्रों का अधिगम स्तर परखने के लिए परीक्षा कराई जा रही है। ताकि छात्र बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम ला सकें। अर्धवार्षिक परीक्षा के बाद दिसंबर में प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से संचालित जिले में कुल 95 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के करीब 12 से 13 हजार छात्र हर साल हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों के पंजीकरण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। कक्षा नौवीं और 11 वीं के साथ ही 10 वीं व 12 वीं के छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना था। बोर्ड के निर्देश पर अधिकतर स्कूल पंजीकरण कार्य को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। सभी स्कूल अर्धवार्षिक परीक्षा अपने हिसाब से कराते हैं। 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएंं बोर्ड की तर्ज पर कराई जाती हैं। मां दुर्गा जी विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अर्ध वार्षिक परीक्षाएं चल रहीं है। इसके बाद दो प्री-बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएगी। ताकि छात्र अपने को बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार कर सकें।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर की अर्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को तैयार करने के लिए बोर्ड की ही तर्ज पर परीक्षा कराई जाती हैं। इसके बाद प्री-बोर्ड कराया जाएगा। छात्रों की परीक्षा के लिए अभी सभी विद्यालय तैयारी कर रहे हैं।-डा. रुचि शर्मा, जिला कोआर्डिनेटर सीबीएसई बोर्ड, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed