फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cattle will also get the benefit of KCC

पशुपालकों को भी मिलेगा केसीसी का लाभ

Fri, 07 Aug 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Cattle will also get the benefit of KCC
जौनपुर। किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ अब पशु पालकों को भी मिलेगा। 31 अगस्त तक वह अपना केसीसी बनवा सकेंगे। इसके माध्यम से पशुपालक बैंकों से तीन लाख रुपये तक का ऋण ले सकेंगे। अभी तक 760 पशु पालकों ने ही केसीसी बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें से 36 का केसीसी जारी भी हो चुका है।
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के मद्देजर शासन ने पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ने का निर्देश दिया है। पशुओं का पालन करने के लिए पालकों रो बैंकों के माध्यम से ऋण मिलेगा। तीन लाख रुपये तक मिलने वाले ऋण को एक साल में जमा करने पर चार फीसदी ब्याज ही देना होगा। इसके बाद जमा करने पर पूरा ब्याज देना होगा। इसके तहत जिले में 25 हजार 580 पशुपालकों का केसीसी बनाने का लक्ष्य है। पशु पालकों को इसका लाभ दिलाने के लिए पशुपालन विभाग कवायद शुरू कर दिया है। वह पशुपालकों को केसीसी बनवाने के लिए जागरुक करने का कार्य कर रहा है। साथ ही इच्छुक पशुपालकों का केसीसी भी बनवा रहा है। बता दें जिले में कुल आठ लाख पशु पालक हैं। इसमें से अभी तक मात्र 36 पशु पालकों का ही केसीसी बना है।
विज्ञापन

पशुपालन व दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के मद्देनजर सरकार ने पशुपालकों का भी केसीसी बनाने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में पशुपालकों का केसीसी बनाया जा रहा है। अभी तक 36 पशुपालकों का केसीसी बनाया जा चुका है। -डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed