फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cattle thieves shot dead young man

मवेशी चोरों ने युवक को मारी गोली

Sun, 11 Apr 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cattle thieves shot dead young man
जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलहरी गांव में शुक्रवार की रात मवेशी चोरों ने युवक को गोली मार दी। घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी अवधनाथ राजभर का पुत्र पवन (26) शुक्रवार की रात घर में सोया था। आधी रात में वह लघुशंका के लिए उठा तो देखा कि उसकी भैंस को तीन लोग खोलकर पिकअप में लाद रहे हैं। पिकअप में भी उनके दो साथी बैठे थे। शोर मचाते हुए पवन उन्हें रोकने की कोशिश करने लगा। शोर सुनकर अन्य लोग भी जुट गए। इसी दौरान मवेशी चोरों ने फायरिंग कर दी। गोली पवन के पैर में लगी। वह जख्मी हो गया। मौका पाकर पिकअप सवार फरार हो गए। परिजनों ने घायल को केराकत सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, मगर परिजन निजी अस्पताल ले गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की। कोतवाली प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पवन के पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed