फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cattle smuggler with a bounty of 25 thousand arrested

Jaunpur News: 25 हजार का इनामी मवेशी तस्कर गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler with a bounty of 25 thousand arrested
सिरकोनी (जौनपुर)। जलालपुर पुलिस ने रविवार को हौज टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया इनामी तस्कर लक्ष्मण बिंद है। वो छेउरी, थाना रामगढ़, जनपद कैमूर बिहार का रहने वाला है। सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश हौज टोल प्लाजा के इर्द गिर्द घूम रहा है। वो वाहन पड़ककर कहीं निकलने की फिराक में है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश एक कुख्यात मवेशी तस्कर है। पिछले एक साल से पुलिस को इसकी तलाश थी। जलालपुर थाने में 2023 में इसके विरुद्ध संरक्षित पुश तस्करी के मामले दर्ज थे। पिछले वर्ष उसी मामले में बदमाश पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया गया था। इस पर राज्य सरकार ने पिछले वर्ष 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन

यूपी से बिहार तक फैला है नेटवर्क -पुलिस ने बताया कि पकड़े गए मवेशी तस्कर लक्ष्मण का नेटवर्क यूपी से लेकर बिहार तक फैला हुआ है। लगातार दो वर्षों से पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा लक्ष्मण पूर्वांचल के लिए सरदर्द था। तस्करी गिरोह में शामिल होकर लंबे समय से संरक्षित पशुओं को ट्रक और चार पहिया वाहनों में भरकर अन्य प्रदेशों में भेजने का काम का करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed