{"_id":"6a42c32628f5b292ad00b424","slug":"cattle-smuggler-injured-in-encounter-stolen-bike-recovered-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-158000-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, चोरी की बाइक बरामद
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश पंकज यादव को हिरासत में लेकर जाती पुलिस। स्रोत-पुलिस
सुइथाकला। सरपतहा पुलिस ने रविवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान कम्मरपुर गांव में बड़ौना निवासी पशु तस्कर पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसे सीएचसी सुइथाकला से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज यादव (35) निवासी सारी बड़ौना, थाना सरपतहा के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, दो खोखे, मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। क्षेत्राधिकारी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अखंडनगर क्षेत्र से बाइक चोरी की थी और उसका नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था। आरोपी के खिलाफ जौनपुर, देवरिया और गोंडा में कुल आठ प्राथमिकी दर्ज हैं।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सरपतहां थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात समोधपुर मार्ग पर कम्मरपुर गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान बाइक पलट गई। इसके बाद वह पैदल कम्मरपुर गांव की तरफ भागा। थानाध्यक्ष ने रुकने के लिए कहा तो आरोपी ने तमंचे से दो बार फायरिंग की। एक गोली थानाध्यक्ष सरपतहां के दाहिने कान के पास से निकल गई।