फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cattle smuggler and constable shot in encounter, three arrested

जौनपुर: मुठभेड़ में गोतस्कर और सिपाही को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Cattle smuggler and constable shot in encounter, three arrested
खुटहन पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।संवाद - फोटो : JAUNPUR
खुटहन। पोटरियां मार्ग के सलहदीपुर गांव की सरहद पर रविवार की रात गोतस्करों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक सिपाही की बांह और एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी। घायल पशु तस्कर सहित कुल तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मौके से तमंचा, कारतूस, चाकू, लकड़ी का पीढ़ा आदि सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात में गभिरन बाजार के पास कुछ पशु तस्कर तस्करी की तैयारी में थे। इस मामले की जानकारी पुलिस को हो गई। सरायख्वाजा थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र और खुटहन थाना प्रभारी राजेश यादव जब आरोपियों को पकड़ने पहुंचे तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। गोली सिपाही आशीष यादव के दाहिने बांह के ऊपरी भाग में लगी। पुलिस ने फायरिंग की तो गोली पिलकिछा हरीकापूर निवासी रुस्तम के पैर में लगी। उसे गोली लगते ही उसके साथी भागने लगे पर पुलिस ने रुस्तम और महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव निवासी रियाजू, सरपतहा थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव निवासी शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही और तस्कर को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से तस्कर को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उनका बहुत बड़ा गिरोह है। इसका मास्टरमाइंड आजमगढ़ के सरायमीर का है। पशुओं ले जाने के लिए महंगी गाड़ियों का प्रयोग किया जाता है, जिससे पुलिस शक कर पाती है।

बदलापुर तहसील में रोडवेज बस किराए की वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन  एसयूसीआईसी के कार्यकर्ता। सं?

बदलापुर तहसील में रोडवेज बस किराए की वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन एसयूसीआईसी के कार्यकर्ता। सं?- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed