{"_id":"68239d3b69bdd26b4b0a0889","slug":"cattle-should-not-die-due-to-lack-of-treatment-dm-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-134225-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के अभाव में गोवंश की मौत न हों : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के अभाव में गोवंश की मौत न हों : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को सुइथांकला क्षेत्र के कम्मरपुर स्थित अस्थायी गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने गो-आश्रय स्थल में भूसा, हरा चारा, पेयजल आदि सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों से कहा कि गोवंशों की नियमित रूप से चिकित्सकीय जांच कराएं। इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गोवशों को गुड़, केला और हरा चारा भी खिलाया। जिलाधिकारी ने केयर टेकर को सम्मानित किया।
इसके बाद उन्होंने सीएचसी परिसर सुइथाकला में निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से नाराजगी जताई। कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाएं। कार्य गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप होना चाहिए। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विक्रांत सिंह, फार्मासिस्ट गंगासागर उपस्थित रहे।