फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cattle caught fire, three cattle died

पशुशाला में आग लगी, तीन मवेशी की मौत

Tue, 21 Dec 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cattle caught fire, three cattle died
मीरगंज। पंवारा थाना के भटेवरा गांव में बीती रात पशुशाला में आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जल गए। दो मवेशी बुरी तरह झुलस गए। रात में ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। लगभग डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटेवरा निवासी सियाराम मौर्या के दो पशुशाला में रात साढे़ 12 बजे अचानक आग लग गई। आग बेकाबू होने पर परिजनों की नजर पड़ी तो परिजनों ने हल्ला मचाया। ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग जब तक बुझती, दोनों पशुशाला राख हो गए। इसमें बंधी पांच मवेशी बुरी तरह झुलस गए। इसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो झुलसे मवेशी का इलाज कराया जा रहा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लगभग डेढ़ लाख का नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। नुकसान के आंकलन के लिए राजस्वकर्मियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed