फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cash denied sabotage, stones

नकदी न मिलने पर तोड़फोड़,पथराव 

Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 16 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cash denied sabotage, stones
खुटहन मेंे पैसा नही मिलने पर विरोध जताते उपभोक्ता।
रोज-रोज नकदी की समस्या से आजिज लोगों का गुस्सा इस कदर फूटा की बैंक में तोड़फोड़ की और पथराव किया। जंघई के दो बैंकों में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तो लोग तितर बितर हो गए। पथराव कर रही महिलाओं को समझाकर पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन


मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जंघई बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक और बैंक आफ बड़ौदा की शाखा है। इन बैंकों पर सुबह से ही लोग लाइन लगाए खड़े थे। देर तक लोगों को पैसा नहीं मिला तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। लाइन में खड़े लोग हल्ला मचाने लगे।
विज्ञापन


एसबीआई की शाखा पर लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दिया। आरोप है कि कुल्हाड़ी से मारकर काउंटर पर लगे शीशे को तोड़ दिया गया। मुख्य गेट पर लगा शीशे का दरवाजा भी तोड़ दिए। लोगों का उग्र देख बैंककर्मी  सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बाजार में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा पर सुबह से शाम तक लाइन में खड़ी महिलाओं का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्‍होंने बैंक पर पथराव शुरू कर दीं। महिलाओं का गुस्सा देख शाखा प्रबंधक ने सौ नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाकर शांत कराया।


 उधर पुलिस को देखते ही एसबीआई शाखा पर तोड़फोड़ कर रहे लोग भी तितर बितर हो गए। एसबीआई के शाखा प्रबंधक सर्व प्रकाश व बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक मुकेश कपूर ने बताया की नकदी की कमी से सभी लोगों को भुगतान हीं किया जा सकता। बैंक में नकदी उपलब्ध हो जाए तो सारी समस्या ही खत्म हो जाए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed