फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cash and jewelery stolen from the house of two officer brothers

Jaunpur News: दो अफसर भाइयों के घर से नकदी और गहने चोरी

Fri, 23 Feb 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from the house of two officer brothers
बदलापुर। क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में दो अफसर भाइयों के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण ले उड़े। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित डाॅ. श्रीनारायण तिवारी ने तहरीर में बताया कि चोर आलमारी व सूटकेस का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद सहित, तीन लाख रुपये मूल्य के आभूषण, पचास हजार रुपये मूल्य के चांदी के बर्तन, अस्सी हजार रुपये का सूट और साड़ी तथा पचास हजार के इलेक्ट्रॉनिक सामान और सीसी टीवी कैमरे का हार्ड डिस्क उठा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। डॅा. श्री नारायण तिवारी के बड़े पुत्र विनय तिवारी प्रथम बेतार वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दिल्ली में कमांडेंट हैं। छोटे पुत्र मनोज तिवारी चीफ ट्रेजरी आफिसर झांसी में कार्यरत हैं। श्रीनारायण अपनी पत्नी संग गांव के पैतृक घर पर रहते हैं। कुछ समय से वह पत्नी के साथ बड़े पुत्र विनय तिवारी के पास दिल्ली गए थे। घर पर कोई नहीं था। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर पर चोरी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed