फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cases against five including eunuchs who turned their heads in the village, three arrested

सिर मुड़ाकर गांव में घुमाने वाले किन्नर समेत पांच के खिलाफ केस, तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cases against five including eunuchs who turned their heads in the village, three arrested
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला गांव में नकली बधाई गाने वालों को नकली हिजड़ा बताकर पिटाई करने और उनका सिर मुड़वाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने एक हिंजड़ा समेत पांच लोगो पर मुकदमा किया है और तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित सूरज उर्फ इंदर निवासी मदरसन थाना करौंदी कला सुल्तानपुर की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

सुइथाकला गांव में सोमवार को एक घर में बच्चा पैदा होने की सूचना पर दो लोग बधाई गाने पहुंचे थे। किसी ने उन्हें नकली किन्नर कहते हुए इसकी सूचना इलाके की हिजड़ा काजल को दे दी। मौके पर पहुंचे काजल व गांव के लोगों ने दोनों की पिटाई की और सिर मुड़वाने के बाद पूरे गांव में घुमाया। पहले दिन पुलिस ने तो माले में टाल मटोल किया लेकिन सिर मुड़ाकर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अफसर भी हरकत में आ गए। पीड़ित सुल्तानपुर जिले के करौदी थाना क्षेत्र के मदरसन गांव निवासी सूरज उर्फ इंदर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह काशीपुर करौंदी कला के अमरेश के साथ नाचने गाने का काम करता है। वह सुइथाकला गांव में बधाई गाने पहुंचे थे, जहां उनकी पिटाई के बाद सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया गया। पुलिस ने काजल निवासी डीह अशरफाबाद, जनार्दन सिंह, रमाकांत पंकज सिंह निवासी सुइथाकला और हेमंत पांडेय निवासी लाललापुर के खिलाफ, मारपीट, धारा 144 का उलंघन, महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। रामाकांत, पंकज सिंह, हेमंत पांडेय को गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed