{"_id":"5f63b2378ebc3e981f54aeb9","slug":"case-was-registered-on-several-unidentified-students-including-11-named-in-the-fight-jaunpur-news-vns5476923167","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों तरफ से 11 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों तरफ से 11 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज.....
विज्ञापन
दो छात्र गुटों के बीच झड़प और फायरिंग मामले में 11 लोगों पर नामजद केस दर्ज
अस्पताल व भंडारी चौकी के पास से हिरासत में लिए गए 10 युवकों का शांतिभंग में चालान
आरोपियों की तलाश में रात भर पुलिस ने दी दबिश, जल्द गिरफ्तारी का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। शहर के खरका तिराहे पर बुधवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुटों में हुई झड़प और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। आरोपियों की तलाश में सीओ सिटी के नेतृत्व में सर्किल के सभी थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
टीडी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव से जुड़े पुराने विवाद में छात्रों के दो गुट खरका तिराहे पर आमने-सामने हो गए थे। उनमें तीखी झड़प के बाद फायरिंग हुई थी। एक पक्ष की स्कार्पियो भी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। फायरिंग में एक पक्ष से कृपाशंकर यादव और दूसरे पक्ष से अभिषेक उर्फ प्रिंस को गोली लगी थी। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। बवाल के दोनों गुटों से जुड़े छात्र जिला अस्पताल और भंडारी चौकी के समीप भी आमने-सामने हो गए थे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों से 5-5 लोगों को हिरासत में लिया था। देर रात सभी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार को उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के जेल भेज दिया गया। इस मामले में एक पक्ष से घायल कृपाशंकर यादव के पिता अजय यादव की तहरीर पर अभिषेक राय, पुष्पेंद्र निषाद, उदय यादव, आकाश सिंह, पवन पांडेय, विशाल सिंह सहित कई अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। वहीं दूसरी तरफ से अभिषेक के चाचा रविकांत राय की तहरीर पर हर्षित सिंह, नितेश सिंह, दिव्यांश सिंह, कृपाशंकर यादव, कौशल सिंह सहित कई अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों तरफ से बलवा, जानलेवा हमला, 7-सीएलए, महामारी निवारण एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। सीओ सिटी अंकित कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्किल के सभी थानों की टीम के साथ दबिश दी जा रही है। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है। गोली लगने से घायल दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर है। यह भी जांच किया जा रहा है कि उन्हें गोली कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
एसओ पर भड़के एसपी, लगाई फटकार
जौनपुर। थाने से महज चंद मीटर की दूरी पर हुई दुस्साहसिक घटना को लेकर एसपी राजकरन अय्यर ने लाइन बाजार बाजार एसओ के प्रति कड़ी नाराजगी जताई। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी को जब जानकारी हुई कि थाना के थोड़ी दूरी पर ही वारदात हुई और एसओ से पहले चौकी की पुलिस पहुंच गई थी तो वह भड़क उठे। लाइन बाजार एसओ के रवैए पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यप्रणाली सुधारने की हिदायत दी। वहीं सीओ सिटी को तीन दिन की मोहलत देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।