फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered against seven for beating woman

महिला की पिटाई के मामले में सात पर केस दर्ज

Sun, 03 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven for beating woman
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने शनिवार को सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आदमपुर गांव में जयशंकर व गौरीशंकर के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। पड़ोसी गौरीशंकर और सावित्री, मनोज, शिवकुमार ,अशोक ,पवन, आशीष ने मिलकर एक महिला की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। महिला की पिटाई करते समय किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पता लगाया तो वह वीडियो आदमपुर गांव का निकला। वीडियो में रीता देवी की बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई की जा रही है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम ने बताया की मामला संज्ञान में लेकर जयशंकर की तहरीर पर सातों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed