फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case registered against principal in fake appointment case

फर्जी नियुक्ति मामले में प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 12 Feb 2022 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered against principal in fake appointment case
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के आदर्श श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय छंगापुर लेदुका के प्राचार्य के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने फर्जी कूटरचित और धोखाधड़ी करके नियुक्त प्राप्त करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विद्यालय के प्रबंधक संदीप तिवारी की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

प्रबंधक संदीप तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि महाविद्यालय छंगापुर में प्राचार्य पद हेतु विज्ञापन निकाला गया था। इस पर प्राचार्य विनय दुबे ने अपने प्रस्तुत आवेदन पत्र के साथ पांच वर्षीय अध्यापन अनुभव श्री दुर्गा देवी संस्कृत महाविद्यालय जगदीशपुर बलिया का प्रमाणपत्र संलग्न किया था। इसके आधार पर प्रबंध समिति की ओर से विनय दुबे की 21 मार्च 2015 को विद्यालय के प्राचार्य पद पर नियुक्त की गई थी। महाविद्यालय ने संदेह होने पर जब उक्त प्रमाणपत्र की जांच कराई तो प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। ऐसी स्थिति में 2019 में प्रबंध समिति ने विनय दूबे की प्राचार्य पद नियुक्त को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजा, जिस पर डीआईओएस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक संदीप तिवारी को प्राचार्य विनय दुबे पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रबंधक संदीप तिवारी ने पुलिस को प्राचार्य विनय दुबे के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस प्राचार्य विनय दूबे पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रबंधक की तहरीर पर प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। - संजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, बदलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed