फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case on three for shooting historyheater

हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने के मामले में तीन पर केस

Sun, 10 Jan 2021 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Case on three for shooting historyheater
केराकत । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दानापुर नहर पुलिया के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली से हिस्ट्रीशीटर लालाजी यादव घायल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद बदमाशों पर प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दिशापुर हीरापुर मचहटी निवासी लालजी यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह मूर्खा से नहर मार्ग से शुक्रवार की रात पैदल घर आ रहा था। दिशापुर नहर पुलिया के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे से उसपर फायर कर दिया । एक गोली लालजी के दाहिने हाथ में कंधे के नीचे लगी । सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चंदवक थाना क्षेत्र के बोड़सर व कनौरा निवासी तीन बदमाशों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। गोली से घायल लालजी यादव केराकत कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। कुछ माह पूर्व वह दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed