फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of death due to falling from mobile tower, allegation of intimidation to force reconciliation

Jaunpur News: मोबाइल टावर से गिरने से हुई मौत का मामला, सुलह का दबाव बनाने के लिए धमकाने का आरोप

Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Case of death due to falling from mobile tower, allegation of intimidation to force reconciliation
बक्शा। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर (उतरेजपुर) सांई मंदिर के पास मोबाइल टावर से गिरने से श्रीप्रकाश यादव (30) की मौत मामले में पीड़ित परिवार शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को पत्रक सौंपकर आरोप लगाया कि मामले में आरोपी सुलह का दबाव बना रहे हैं। अब तक बक्शा पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

22 मई को जमीन के सीमांकन विवाद को लेकर श्रीप्रकाश यादव मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। लगभग 7 घंटे बाद टावर से उतरने समय गिरने से उनकी मौत हो गई। मामले में परिवार के लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि विपक्षी लोगों के उकसाने पर कूदकर श्रीप्रकाश ने जान दी। मृतक के भाई जयशंकर ने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद भी आज तक मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई है। जबकि आरोपी लगातार उनके परिवार को धमका रहे हैं और सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। इससे परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उन्हें सरकार की ओर से अभी तक कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। परिवार ने मांग की है कि मृतक की पत्नी और बच्चों को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। राजस्व विभाग द्वारा इस मामले में बरती गई कथित लापरवाही की भी गहनता से जांच कर कार्रवाई हो। इस दौरान मृतक की मां सीता देवी, पत्नी रीना, छोटी बेटी अनुष्का, अंजलि, अंतिका आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
बरसठी। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण कराने के प्रयास के आरोप में बरसठी पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार ने राजस्व विभाग की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जयरामपुर गांव स्थित नवीन परती के रूप में दर्ज सरकारी भूमि पर पूर्व में चार डिसमिल आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था।

आरोप है कि पट्टे की भूमि से अधिक जमीन पर कब्जा कर लिया गया और बार-बार मना करने के बावजूद अतिक्रमित भूमि पर निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने जयरामपुर निवासी ज्ञानप्रकाश, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, मदनेश और कांती देवी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि राजस्व विभाग की तहरीर पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed