फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of culpable homicide against four including Pradhan

Jaunpur News: प्रधान समेत चार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Thu, 18 Jan 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against four including Pradhan
मीरगंज। क्षेत्र अदारी गांव के प्रधान समेत चार परिजनों पर मीरगंज थाने की पुलिस ने बुधवार को गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को एक व्यक्ति की विवाद के दौरान हुई मौत में प्रधान व उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अदारी गांव में मंगलवार को किसान विसुन पाल (58)व प्रधान चंद्रसेन गिरी के बीच जल निगम की पाइप बिछवाने को लेकर विवाद हो गया। विसुन पाल पाइप बिछाने से मना कर रहे थे। इसी बीच गिरने से विसुन पाल घायल हो गए, उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए डेढ़ घंटे तक बंधवा बाजार में शव रखकर चक्का जाम कर दिया। अधिकारियों व पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ था। पुलिस ने विसुन पाल की पत्नी शांति देवी की तहरीर पर अदारी गांव निवासी ग्राम प्रधान चंद्रशेन गिरि, उनके भाई चंद्रभान गिरि, चंद्रशेखर गिरि, पिता राम आसरे गिरि पर मारपीट व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है कि मृतक के पत्नी की तहरीर पर प्रधान व उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed