फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of burial cemetery in Zafarabad again

जफराबाद में फिर गरमाया कब्रिस्तान का मामला

Tue, 24 Sep 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case of burial cemetery in Zafarabad again
16- जफराबाद क्षेत्र में कब्रिस्तान पर हो रहे अवैध कब्जे के विरोध में डीएम को पत्रक सौंपते लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत के नासही मुहल्ला स्थित माली बिरादरी के कब्रिस्तान का मामला फिर से गरमा गया है। सोमवार को पीड़ितों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। डीएम ने उनको जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुहल्ला नासही के माली बिरादरी के लोग एक जमीन पर काफी समय से शव दफनाते आ रहे हैं। इस भूमि को फुलपुर इलाके के पिंडरा के एक व्यक्ति ने कुछ माह पूर्व रजिस्ट्री करा लिया था। उसने भूमि पर कब्जा की कोशिश की तो उसका ग्रामीणों ने विरोध किया। तीन अगस्त को समाधान दिवस के दिन रजिस्ट्री कराने वालों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करना चाहा। माली बिरादरी के लोगों ने समाधान दिवस पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। जफराबाद पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया था। आरोप है कि पुलिस ने माली समाज के लोगों से समझौते के नाम पर सादा पन्ने पर हस्ताक्षर करा लिया। जेल भेजने की चेतावनी भी दी गई। चार अगस्त को रजिस्ट्री कराने वाले ने जेसीबी लगाकर 35 कब्रों को खोद दिया। लेखपाल इंद्राज का कहना है कि कब्र की खुदाई का आदेश नहीं था। तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने कहा कि लेखपाल ने अस्थाई नाप कराई थी। कब्रों को हटाने का मामला संज्ञान में नहीं है। शनिवार को पीड़ितों ने सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई और सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्रक देने वालों में मो. जमील, हसमत खान. अमित कुमार सिंह, रईस, अनीस, अबरार, सोचन, आफताब, श्रीपति सिंह, अबुशाद, अब्दुल्ला, बबलू, इरफान, लालचंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed