फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case of attempt to molest five against

पांच के खिलाफ छेड़खानी करने के प्रयास का केस

Mon, 20 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Case of attempt to molest five against
बदलापुर। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव तथा उनके भाई उमाशंकर यादव सहित पांच लोगों पर छेड़खानी करने के प्रयास का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अनुसूचित जाति की महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी का प्रयास करने के साथ ही मार पीट करने तथा भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

पीडि़ता ने क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव उनके भाई उमाशंकर यादव, अवधेश यादव, बबलू यादव तथा जेपी यादव ने 12 जून को रात 8 बजे बगैर किसी कारण के घर में घुस गए। भद्दी-भद्दी गाली देते हुए प्रार्थी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। बेटा अवनीश ने जब इस बात का विरोध किया तो लोगों ने उसको भी पीटा। पीडि़ता ने क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इधर, पीडि़त परिजनों ने आरोप लगाया है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed