फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed on complaint of disabled person over vandalism in shop, two in custody

Jaunpur News: दुकान में तोड़फोड़ पर दिव्यांग की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, दो हिरासत में

Fri, 11 Jul 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed on complaint of disabled person over vandalism in shop, two in custody
रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव में दोनों पैर से दिव्यांग की दुकान पर दो दिन पहले तोड़फोड़ के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुकेश यादव व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धनुहां गांव निवासी दोनों पैर से दिव्यांग ईश्वरचंद्र जायसवाल घर पर ही चाट व मिठाई की दुकान पर मंगलवार की शाम मई गांव निवासी एक दबंग चाट बनवाया और बिना पैसे दिए जाने लगा। इसके बाद दिव्यांग ने पैसे की मांग किया तो दबंग उसे दुकान में बंद करवाने एवं अन्य तरीके की धमकी देने लगा। रात्रि 11 व 12 बजे के बीच में बाइक पर सवार दबंग और उसके कई साथी पहुंच कर ईंट लाठी डंडों से हजारों रुपये की कीमती काउंटर को तोड़ दिया और कुछ सामानों को लूटकर चले गए। इस बाबत थानाध्यक्ष रामपुर देवानंद रजक ने बताया कि ईश्वरचंद्र जायसवाल की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एक बाइक सीज की गई वहीं दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed