फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed on assault and misbehavior with female officer, councilor in custody

Jaunpur News: मारपीट व महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर मुकदमा, सभासद हिरासत में

Fri, 19 Jan 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed on assault and misbehavior with female officer, councilor in custody
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार और ठेकेदार से मारपीट के मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर एक सभासद को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी होने पर 12 से अधिक सभासद कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सभासद ने वार्ड में लकड़ी न जलने की शिकायत चेयरमैन के पति से की थी, इसको दूसरी तरफ मोड़ने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

ख्वाजगी टोला वार्ड से दीपक जायसवाल पांचवीं बार के सभासद हैं। शुक्रवार को चेयरमैन कक्ष में भाजपा का वार्ड अध्यक्ष और ठेकेदार शिवशंकर साहू से अलाव जलाने को लेकर उनका विवाद हो गया। इस दौरान चेयरमैन मनोरमा मौर्या के पति रामसूरत मौर्य कक्ष में मौजूद थे। इसके बाद ठेकेदार और सभासद में मारपीट का वीडियो वायरल होने लगा। इसको लेकर कोतवाली में दीपक जायसवाल पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया। कर अधीक्षक अंजू देवी से अभद्रता के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली पुलिस ने दोपहर को सभासद दीपक जायसवाल को हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर साथी सभासद रेनू पाठक, मुकेश सिंह, अबुजर शेख, गप्पू मौर्या आदि कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने सभासद को छोड़ने की मांग की। कहा कि चेयरमैन के पति रामसूरत मौर्य के इशारे पर यह सब किया गया। वह चेयरमैन नहीं होने के बावजूद चेयरमैन कक्ष में बैठते हैं। मामला अलाव जलाने को लेकर है, बावजूद इसके दूसरा रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि सभासद पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें एक मुकदमा ठेकेदार शिवशंकर साहू की तहरीर पर मारपीट का और दूसरा नपा की कर अधीक्षक अंजू राय की तहरीर पर अभद्रता, छींटाकशी, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed