{"_id":"5eb1656f8ebc3e90955a6ef4","slug":"case-filed-for-selling-liquor-at-a-price-higher-than-print-jaunpur-news-vns5234198190","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंट से अधिक दाम में शराब बेचने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंट से अधिक दाम में शराब बेचने पर केस दर्ज
विज्ञापन
प्रिंट से अधिक दाम में शराब बेचने पर मुकदमा
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, आबकारी अधिकारी ने कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। दुकान खुलने के बाद शराब की अचानक से बढ़ी मांग का फायदा उठाकर प्रिंट से अधिक दाम पर शराब बेचना एक लाइसेंसी को भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी ने स्थानीय थाने में लाइसेंस धारक पर केस दर्ज कराया है।
बरसठी रोड पर प्रतापगढ़ जिले के शक्तिनगर निवासी उदयभान सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। सोमवार को दुकान खुलने के बाद खरीदारों की भीड़ लग गई। बढ़ी मांग का लाभ उठाते हुए सेल्समैन ने प्रति बोतल 50 से 60 रुपये अधिक लेकर बिक्री शुरू कर दी। ग्राहकों के पूछने पर कहा जा रहा था कि यह एक्साइज ड्यूटी है, जो सरकार लेगी। इस ओवर रेटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिले के उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी अरुण कुमार यादव को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार की रात क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी की तहरीर पर लाइसेंसधारक उदयभान सिंह के विरुद्ध ग्राहकों को गुमराह करने व ओवररेटिंग के आरोप में केस दर्ज किया गया।