फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed for murder on the woman, waiting for post mortem report

युवती पर हत्या का केस दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case filed for murder on the woman, waiting for post mortem report
मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक फैक्ट्री के पीछे तेरह दिनों से लापता युवक की लाश बरामद होने के मामले में पुलिस ने युवती पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवती के परिजनों का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस को ठोस नतीजे तक पहुंचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

जलालपुर थाना क्षेत्र के सरुरपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह (25) पुत्र रामधनी सिंह 28 जुलाई से ही लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। सोमवार को युवक की लाश औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पीछे स्थित खेत में मिली। शव को खेत में दफनाया गया था। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी प्रियंका व अन्य परिजनों ने सतहरिया क्षेत्र की एक युवती व उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि संतोष का युवती से संबंध था। वह अक्सर फोन पर उससे लंबी बात करता था। युवती के बुलाने पर ही वह 28 जुलाई की रात घरवालों को बिना बताए सतहरिया चला गया। इसके बाद से ही लापता था। युवती और उसके घरवालों ने ही हत्या कर शव छिपा दिया। पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवती के विरुद्ध केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। उधर, युवती और उसके घरवालों का कहना था कि संतोष युवती से मिलने आया था लेकिन उसे मिलने नहीं दिया गया। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुद आत्महत्या कर ली थी। इस बाबत थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल हर पहलू पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed