फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed for misbehavior with the head of the department

विभागाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने पर मुकदमा

Mon, 21 Nov 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed for misbehavior with the head of the department
जौनपुर। टीडी पीजी कालेज में सेमेस्टर परीक्षाओं के प्रभारी व उद्यान विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.रजनीश सिंह से शनिवार को दुर्व्यवहार करने के मामले में लाइन बाजार थाना में देर रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एनसीसी महिला कैडेट को डांटने से आक्रोशित छात्रों के शनिवार की रात में हंगामा किया। पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिय।
विज्ञापन

डॉ.रजनीश सिंह शनिवार की दोपहर मैदान में एनसीसी कैडेटो की परेड करा रहे थे। वह एनसीसी में कैप्टन भी हैं। उन्होंने एक छात्रा को ठीक से परेड न करने पर डाटा दिया। जिसके बाद वह चली गई। कुछ देर बाद स्कार्पियों से कुछ दबंग लोग पहुंचे और अध्यापक से अभद्रता की। ऐसे में उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। जब इस बात की जानकारी छात्रों को हुई रात में ही कॉलेज के गेट पर हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। ऐसे में सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु सीओ देवेंद्र सिंह व लाइन बाजार थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्या ने छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक रजनीश सिंह की तहरीर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में अर्पित सिंह गोलू निवासी कुद्दूपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed