फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against two persons after Women's Commission intervened in assault case

Jaunpur News: मारपीट के मामले में महिला आयोग के हस्तक्षेप पर दो लोगों के खिलाफ केस

Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two persons after Women's Commission intervened in assault case
बरईपार/सुजानगंज। एक गांव निवासी महिला की शिकायत और महिला आयोग के हस्तक्षेप पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने गांव के ही दो भाइयों पर मारपीट, अभद्रता और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर सुजानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना बीते 28 अगस्त की बताई जा रही है। पीड़िता के मुताबिक उस दिन वह अपने घर पर छप्पर बनवाने का काम कर रही थी। उसी बीच दोनों भाई वहां पहुंचे और गाली देने लगे। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से पीड़िता के पति और पोती पर हमला कर दिया। महिला के साथ बदसलूकी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि हमले में उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका हाथ टूट गया। घटना की सूचना उसी दिन थाने में दी गई लेकिन पुलिस ने न तो मेडिकल कराया और न ही प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बाद तीन सितंबर को सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर घायलों का मेडिकल कराकर जिला अस्पताल में इलाज करवाया। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 12 सितंबर को पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई। आयोग में सुनवाई के बाद पुलिस ने 11 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed