फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against twelve for beating teachers

शिक्षकों को पीटने के मामले में बारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 31 Jul 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against twelve for beating teachers
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसौड़ा में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ व शिक्षकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित 12 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल खुलने के बाद गांव के गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने गेट खोलने को लेकर शिक्षकों को अपशब्दों का प्रयोग किया जिसका विरोध करने पर शिक्षकों की पिटाई कर दी। इस दौरान विद्यालय के कागजात फाड़ते हुए फर्नीचर भी तोड़ दिए। विद्यालय में हंगामें की खबर सुनकर अन्य शिक्षक व खण्ड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवप्रसाद यादव, शीतला, सूरज, कल्लू और आठ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा, सरकारी सम्पत्ति का नुकसान समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। गुरूवार को सुबह करीब 40 की संख्या में शिक्षक थाने पर पहुंचे। शिक्षकों को सूचना मिली थी कि पुलिस मामले की लीपापोती करने में लगी हुई है। लेकिन मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर सभी लोग वापस चले गये। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed