फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against three including film actor Ajay Devgan

फिल्म अभिनेता अजय देवगन समेत तीन के खिलाफ वाद दर्ज

Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including film actor Ajay Devgan
जौनपुर। फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त का गलत तरीके से चित्रण करने के आरोप में अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम मोनिका मिश्रा की अदालत में परिवाद दर्ज कर लिया गया। इसमें अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं निर्देशक इंदर कुमार पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। परिवादी के बयान के लिए 18 नवंबर की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता एवं जोगियाना मोहल्ला जौनपुर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव ने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह व सूर्या सिंह के माध्यम से कोर्ट में तहत फिल्म अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा व निर्देशक इंदर कुमार के खिलाफ परिवाद दायर किया। आरोप लगाया है कि फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त के स्वरूप में हैं और उनको आधुनिक वेशभूषा में दिखाया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा का हादसा होने के बाद उनके कर्मों का हिसाब चित्रगुप्त भगवान के दरबार में होता है। वहां घटिया चुटकुले और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग अजय देवगन ने किया है।
विज्ञापन

परिवाद में कहा गया है कि पुराणों के अनुसार भगवान चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं। फिल्म के ट्रेलर को परिवादी व गवाह आनंद श्रीवास्तव, बृजेश निषाद, मानसिंह, विनोद श्रीवास्तव, रवि प्रकाश पाल ने 10 सितंबर को शाम पांच बजे सोशल मीडिया पर देखा। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। फिल्मों में देवी देवताओं का मजाक उड़ाने वाले दृश्य दिखाकर लोक शांति भंग की जा रही है जो दंडनीय है। कोर्ट से मांग की गई कि आरोपियों को समुचित धाराओं में तलब कर दंडित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed