{"_id":"6622c6156666dc835e0987c4","slug":"case-filed-against-three-accused-including-brother-in-law-in-brother-in-laws-murder-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-115022-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जीजा की हत्या में साले समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जीजा की हत्या में साले समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के पोखरियापुर गांव में नौ दिन पहले ससुरालीजनों द्वारा की गई पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक की बुधवार को इलाज के दौरान ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। शुक्रवार को पिता द्वारा थाने पर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस साले समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
रामपुर गांव (गौराबादशाहपुर) निवासी अमित कुमार के पिता सूबेदार गौतम ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनका बेटा अमित कुमार बीते 11 अप्रैल को स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव अपनी ससुराल गया था। आरोप है कि उसके साले प्रकाश, राजन व अंकित ने उसके बेटे को अकारण ही लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। गंभीर स्थिति में इलाज के लिए बीएचयू ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया था।
दो दिन पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।