फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against the security guard of the MP who beat the soldier

सिपाही की पिटाई करने वाले सांसद के सुरक्षा गार्ड पर केस दर्ज

Thu, 22 Oct 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the security guard of the MP who beat the soldier
मड़ियाहूं। ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मछलीशहर सांसद बीपी सरोज के निजी सुरक्षा गार्ड की ओर से पिटाई के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को पीड़ित सिपाही साहब लाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने एक अज्ञात के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम नगर में श्रीराम रथ यात्रा निकाली जा रही थी। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेट लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था, जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई थी। इसी दौरान सांसद मछलीशहर बीपी सरोज का वाहन वहां पहुंच गया। वीआईपी गाड़ी के बावजूद जाम न हटवाने पर नाराजगी जताते हुए सिपाही को डांट लगाई। उनका वाहन आगे बढ़ते ही पीछे के वाहन में सवार सांसद का निजी गार्ड बाहर उतरा और ड्यूटी पर तैनात सिपाही साहब लाल को थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साए लोगों ने वाहन रोककर तोड़-फोड़ का भी प्रयास किया। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज किया। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed