फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against SP leader for making indecent remarks on CM

Jaunpur News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed against SP leader for making indecent remarks on CM
मड़ियाहूं। महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह छोटे की तहरीर पर उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शुद्र लाल प्रताप यादव निवासी औरैला ने महाकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद उसे सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर दिया। टिप्पणी से सनातन व हिंदू धर्म में आस्था रखते वाले लोगों की भावनाएं आहत हुईं हैं। इससे सनातन धर्मावलंबियों में आक्रोश है। सपा नेता पर पहले भी हिंदू देवी-देवताओं के चित्र जलाने व अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लग चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख शुद्र लाल प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed