फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against one for tarnishing the image of police on Twitter account

ट्विट अकाउंट पर पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में एक पर केस दर्ज

Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed against one for tarnishing the image of police on Twitter account
बदलापुर। बदलापुर पुलिस ने रविवार को ट्विटर अकाउंट पर एक पुरानी वीडियो अपलोड कर पुलिस को बदनाम करने के आरोप में एक पर जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सतीश निवासी जौनपुर द्वारा अपने मोबाइल फोन से ट्विटर अकाउंट पर जाकर एक पुरानी वीडियो जो ग्वालियर मध्य प्रदेश पुलिस की है, जिसमें महिलाओं को पुलिस द्वारा डंडे से मारा जाना दिखाया गया है। इसी वीडियो को देवरिया लेदुका थाना बदलापुर की झूठी घटना दिखाकर आम जनमानस में विद्वेष फैलाने तथा पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से ट्वीट किया था। जिसे प्रभारी निरीक्षक ने ट्विटर अकाउंट पर देखा तथा सुरेश कुमार निवासी जौनपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस का आरोप है कि ऐसे लोग झूठी खबरों को वायरल कर समाज में गलत संदेश देने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed