फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against medical store and warehouse operator

मेडिकल स्टोर व गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Case filed against medical store and warehouse operator
करंजाकला। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक सामने मौजूद आरएम मेडिकल स्टोर के गोदाम से मिली लाखों रूपये कीमत की प्रतिबंधित और सरकारी दवाओं के मामले में शनिवार की देर रात सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक सुबाषचंद्र यादव और मेडिकल गोदाम संचालक राजेंद्र कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी के तहरीर पर पुलिस ने की है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट हिमांशु नागपाल ने ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रेश चतुर्वेदी और सरायख्वाजा पुलिस के साथ पीएचसी करंजाकला के सामने मेडिकल स्टोर और उसके गोदाम पर अचानक छापा मारा था। इस दौरान मेडिकल स्टोर के गोदाम में भारी मात्रा में नार्कोटिक्स ड्रग्स की दस हजार टैबलेट, 400 कैप्सूल, 300 इंजेक्शन और नॉट फोर सेल लिखी 400 कैप्सूल सहित तकरीबन 10 लाख से अधिक की दवाएं पकड़ी गई। इसके अलावा, भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं भी पकड़ी गई थी। इसके बाद सभी दवाओं को जब्त कर लिया गया था। साथ ही मेडिकल स्टोर व गोदाम को सील कर दिया गया था। वहीं अब इस मामले में बड़े रैकेट के शामिल होने के कायास लगाए जा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कई लोगों की तरफ भी शक की सूई घूम रही है। खैर यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस मामले में कितने लोग शामिल है, लेकिन मामले की जांच तेजी से की जा रही है। सराय ख्वाजा थाना प्रभारी अवधेश कुमार राय ने बताया है कि ड्र्ग इंस्पेक्टर चंद्रेश द्विवेदी की ओर से मेडिकल स्टोर संचालक सुबाषचंद्र यादव व मेडिकल गोदाम संचालक राजेंद्र कुमार यादव के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर से तहरीर पर अभी मेडिकल स्टोर संचालक और गोदाम संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है, इस मामले में बड़े रैकेट सहित स्वास्थ्य विभाग के कई लोगों के शामिल होने की आशंका है, जिसके लिए कार्रवाई की जा रही है। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed