{"_id":"668ae643f583d66ed508b874","slug":"case-filed-against-four-including-husband-for-beating-and-dowry-harassment-jaunpur-news-c-193-1-jon1003-118414-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मारने-पीटने और दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मारने-पीटने और दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव निवासी एक पिता ने अपनी पुत्री को ससुराल के सदस्यों पर दहेज के लिए मारने-पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच कर दहेज उत्पीड़न सहित गंभीर धाराओं में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव निवासी हरिश्चंद्र गौतम की पुत्री प्रियंका की शादी 26 सितंबर 2022 को केराकत थाना क्षेत्र के चौरा बंधवा गांव में साहुल गौतम पुत्र महेंद्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से शीतला चौकिया धाम मंदिर में हुई। यह शादी दोनों के परिजनों की सहमति से हुई।
आरोप है कि प्रियंका की विदाई के तीन महीने तक सब ठीक चल रहा था। उसके बाद उसकी सास सुभागी देवी, पति साहुल, ससुर महेंद्र व देवर अदालत एकजुट होकर आए दिन मारने-पीटने के साथ ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। प्रियंका के पिता हरिश्चंद्र गौतम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि महिला के पति साहुल गौतम, ससुर महेंद्र गौतम, सास सुभागी देवी और देवर अदालत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।