फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against four including DM for banning the exhibition

Jaunpur News: प्रदर्शनी पर रोक लगाने को डीएम समेत चार के खिलाफ वाद दर्ज

Wed, 14 Aug 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four including DM for banning the exhibition
नगर के बीआरपी मैदान में चल रही प्रदर्शनी को बंद कराने के लिए परिवादी सुरेंद्र मिश्रा ने जिलाधिकारी, कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं प्रदर्शनी के प्रबंधक के खिलाफ स्थायी लोक अदालत में वाद दाखिल किया। अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, सदस्य विजयशंकर श्रीवास्तव व रजनी सिंह ने चारों विपक्षियों के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 17 सितंबर तिथि नियत की गई।
विज्ञापन

मछलीशहर के रामपुर कटाहित निवासी सुरेंद्र मिश्रा ने अपने अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव के माध्यम से बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, प्रदर्शनी के प्रबंधक व जिलाधिकारी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया। कहा कि कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य की अनुमति से बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में रोडवेज बस अड्डे के बगल में प्रदर्शनी चल रही है जिसमें कानून व नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। प्रदर्शनी में अश्लील गाने चल रहे हैं। लोग असलहा लहराते हुए डांस का वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। शाम को घंटों वाहनों के जाम के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। तेज ध्वनि व वाहनों के जाम के कारण वायु प्रदूषण हो रहा है। बच्चों की पढ़ाई व लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के जीओ के अनुसार विद्यालयों में खाली पड़ी भूमि का उपयोग विद्यालय का परिसर खेल के मैदान के लिए मान्यता स्वीकृत है व्यवसायिक प्रयोग नहीं हो सकता। सरकारी आदेश का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में असलहा लहराते हुए डांस करने के संबंध में कांस्टेबल सोमेश कुमार ने थाना लाइन बाजार में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराया है। बहस में कहा गया कि प्रदर्शनी में दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है। किसी भी समय आगजनी होने या भगदड़ मचने पर बड़ी घटना घट सकती है। परिवादी ने कोर्ट से प्रदर्शनी बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed