महराजगंज। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चकदौदहा गांव में अपनी रिश्तेदारी में अपनी बहन की खोजबीन करने आए दो युवकों को मारकर कर घायल कर दिया। जिसमें दोनों के हाथ पैर-टूट गए व गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार अभी चल रहा है। आठ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्जकर पुलिस जांच शुरू कर दी है
सुजानगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा निवासी राम प्रसाद पाल की पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई थी ऐसे में राम प्रसाद का पुत्र विनय पाल व भतीजा राम सुंदर पाल पता लगाने शुक्रवार को रिश्तेदारी तेज़ी बाजार थाना क्षेत्र के चक दौदहा पाल बस्ती निवासी राम अचल पाल के घर गए थे। राम प्रसाद पाल का आरोप है कि दोनों बातचीत कर रहे थे तभी विपक्षी जितेंद्र पाल उर्फ टेडू, राम अचल पाल, मोहित पाल, मनोज पाल, अजय पाल, राहुल, अजय, राज मनी, एक डीजे चालक व 10-15 अज्ञात द्वारा एक राय होकर गाली देते हुए मेरे लड़के व भतीजे को मारने पीटने लगे। पिटाई से बेटे के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई और सिर पर गंभीर चोट पहुंचे। जिससे वह बेहोश हो गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से बीच-बचाव किया । पुलिस पीड़ित राम प्रसाद की तहरीर पर आठ नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का आरोपियों के खिलाफ मारपीट हत्या के प्रयास संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।