{"_id":"5ea5b92a8ebc3e9021208317","slug":"case-filed-against-22-people-arrested-from-idgah-jaunpur-news-vns5221334101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह से पकड़े गए 22 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईदगाह से पकड़े गए 22 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
06- बड़ी मस्जिद के पास तैनात पुलिस के जवान।
- फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। ट्रक में सवार होकर 20 अप्रैल को अपने गांव फत्तूपुर पहुंचे 22 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रविवार को लॉक डाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। गांव में आने के बाद सभी ईदगाह में थे। 24 अप्रैल को सभी को प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था।
बदलापुर थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि फत्तूपुर गांव के वाहिद अली, अंकुर, शाहिद, जाफिर, मुहम्मद अब्बास, जाबिर, बरसाती, लतीफ, अमजद अली, असलम अली, रशीद, शारुख खान, अयूब, कैसर, मुजाहिद, रमजान, अलाउद्दीन, हद्दीश, तूफानी, इदरीश , मेराज, गुलाब मुंबई में ट्रक चालक हैं। वह 20 अप्रैल को ट्रक से अपने गांव फत्तूपुर आ गए। गांव आने की सूचना पर रोजगार सेवक ने उन्हें पहले ईदगाह में क्वारंटीन किया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने सभी को 24 अप्रैल को ईदगाह से निकालकर प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया था। रविवार को सभी के विरुद्ध लॉक डाउन के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने क्वारंटीन किए गए लोगों को प्रतिदिन नास्ता, लंच और डिनर आदि की सुविधा उपलब्ध कराया है। इसके लिए एडीओ पंचायत राम अवध को नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्वारंटीन के लिए बनाए गए शेल्टर होम में रख रखाव के लिए रोजगार सेवक बृजेश यादव, सफाई कर्मी लालचंद और आशीष की ड्यूटी लगाई गई है।
मजदूरों को लाने वाला ट्रक चालक गया जेल
बरसठी। महाराष्ट्र से मजदूर लेकर जिले की सीमा में आए ट्रक के चालक पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया। सभी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। शनिवार की शाम रामपुर थानाध्यक्ष संतोष राय ने वाहन चेकिंग के दौरान भदोही से जौनपुर की सीमा में प्रवेश करते ही एक ट्रक को रोककर पूछताछ की। पुलिस कर्मियों ने ट्रक के पीछे का तिरपाल हटाया तो ट्रक के अंदर 38 लोगों को देख सन्न रह गए। थानाध्यक्ष ने ट्रक समेत सभी लोगों को थाने लाकर पूछताछ की। सभी ने बताया कि वह महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे। लॉक डाउन के चलते स्थिति खराब होने ट्रक से अपने-अपने घर जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए 38 लोगों को विवेकानंद कॉलेज स्थित आश्रय स्थल पर ले जाकर क्वारंटीन कर दिया था। रविवार को चालक प्रदीप कुमार चौहान निवासी मुंगराबादशाहपुर को जेल भेज दिया गया। ---