फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 19 people in Fatehganj Bawal

फतेहगंज बवाल में 19 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 04 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 19 people in Fatehganj Bawal
बक्शा। क्षेत्र के फतेहगंज बाजार में सोमवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर प्रथम गांव निवासी छोटेलाल सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार की रात उनका भतीजा सूरज बाजार से घर जा रहा था। रास्ते में बकरी बंधी बकरी हटाने को कहा तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। गांव के लोग जब इस बारे में पूछताछ के लिए पहुंचे तो विपक्षी सुलेमान, अनवर अली, सलमान अली, रुस्तम अली, रमजान अली, सराफत अली, साहिल, सुहेल, राजा, नन्हकू, मोनू ने लाठी, डंडे, ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। दूसरी तरफ थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव निवासी सुल्लू उर्फ सुलेमान ने विपक्षियों पर आरोप लगाया कि घर जाते समय शराब पीकर गाली दे रहे थे मना किया तो जितेंद्र सोनकर, सिकंदर, राजकुमार, राम, विकास, सूरज, पप्पू सोनकर, आशीष ने हमला बोल मारपीट करते हुए सामानों को क्षति पहुंचाई। पुलिस ने दोनों तरफ से 19 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed