फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 17 for assault

मारपीट में 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 17 for assault
क्षेत्र के दरना गांव में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें एक पक्ष से 11 लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव निवासी रमेश का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही सतीश, प्रदीप, महंथू, सुधांशु, मोनू, प्रचीन, सनी, शेरबहादुर, बृजेश, सौरभ और एक अज्ञात के द्वारा एकजुट होकर कर शैलेश, विनोद, अभिषेक, आलोक, गोलू, जिगर और रमेश को पीटकर घायल कर दिए। छप्पर में आग भी लगा दी। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि बिरादरी के मनबढ़ों ने रास्ते में घेरकर सनी यादव और आदित्य यादव को पीटकर घायल कर दिया। खुद ही अपना छप्पर भी फूंक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed