फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 15 people on court order

Jaunpur News: कोर्ट के आदेश पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 15 people on court order
जफराबाद। क्षेत्र के वसीरपुर गांव में दो फरवरी को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 15 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव के प्रधान प्रतिनिधि रामहित निषाद व बीडीसी मनीष कुमार से प्रधानमंत्री आवास सर्वे के लिए विवाद हो गया था। इस दौरान गोलियां चली थीं। इसमें मनीष कुमार व सूरज कुमार को गोली लग गई थी। मामले में रामहित निषाद सहित पांच लोगों पर मुकदमा हुआ था। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया था। आरोप है कि रामहित निषाद के बार-बार कहने के बाद भी पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज किया था। रामहित निषाद की पत्नी निर्मला देवी ने एसीजे (एसडी) के कोर्ट द्वितीय में याचिका दायर की।
विज्ञापन

निर्मला ने कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिए मनीष कुमार व अन्य जबरदस्ती कर रहे थे। जब रामहित ने मना किया तब बीडीसी सदस्य मनीष कुमार व उसके पिता उमाशंकर के नेतृत्व में भारी संख्या में लोग पीड़िता के घर पर चढ़ गए थे। तोड़फोड़ करने के साथ ही घर में लगा सीसी कैमरा तोड़ डाला था। इस पर रामहित निषाद ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किया। इसके बाद लोगों ने निर्मला के जेठ रामयश की दुकान में तोड़फोड़ की। साथ ही दुकान का सामान तथा 10 हजार नकद उठा ले गए। घटना का विरोध करने पर पंकज, सचिन आदि पर जानलेवा हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। धमकी देते हुए सब भाग गए। कोर्ट के आदेश पर घटना में शामिल ईशू, गीता देवी, लालबहादुर, सोनू, लाली व राहुल, नीरज व सूरज, समीर, अभिषेक, बाबा उर्फ अनुरागमणि समेत पांच अन्य नामजद तथा कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed