फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Case filed against 14 people for forcing them to convert their religion

Jaunpur News: धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य करने पर 14 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 10 Sep 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 14 people for forcing them to convert their religion
थानागद्दी । केराकत कोतवाली क्षेत्र ग्राम पंचायत नाऊपुर के असौवां पूरवा में एक महिला ने पड़ोस के 14 लोगों के खिलाफ जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने और विरोध करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी घर से फरार बताए जा रहे है। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

असौवां नाऊपुर निवासिनी मीना देवी पत्नी अमरदेव राम ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के अमरनाथ और समरनाथ रविवार को अपने घर में बनाए चर्च में ईशु की प्रार्थना करवाते हैं। गांव के कई लोगों को बहला फुसला कर ईसाई धर्म ग्रहण करा दिया। आरोप है कि बीते मंगलवार को अमरनाथ, समरनाथ, रविंदर, पंकज, मंजय, रोहित, आंशु, शिवम्, बबलू, जियुत, खिलाड़ी, अमित, सुभाष और मेवालाल चर्च में मुझे धर्म परिवर्तन के लिए बुलाने लगे। हम लोग विरोध करने लगे तो वे गोलबंद घर में घुस गए और मारने पीटने लगे। मेरी बेटी पूजा का मंगलसूत्र भी छीन लिया। पति अमरदेव को भी मारा पीटा। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed